साहित्य और कला की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीवनोदय शिक्षा समिति, गाजीपुर के प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए चुना गया है. इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्यकारों और कला प्रेमियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है.
- प्रो. अरुण मोहन भारवि को समग्र लेखन के लिए 'राम नाथ पाण्डेय सम्मान'
- डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी को भोजपुरी पत्रकारिता व शोध के लिए 'अशोक कुमार अवस्थी सम्मान'
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भोजपुरी साहित्य मण्डल, बक्सर के दो वरिष्ठ साहित्यकारों—प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी—को साहित्य और कला की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीवनोदय शिक्षा समिति, गाजीपुर के प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए चुना गया है. इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्यकारों और कला प्रेमियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है.
संस्था के केंद्रीय लोक प्रभारी श्री पवन बाबू ने जानकारी दी है कि देश भर से साहित्य, कला, पत्रकारिता और रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का चयन केंद्रीय समिति द्वारा किया गया है. इसी क्रम में बक्सर की इन दोनों चर्चित शख्सियतों के नाम पर मुहर लगी है.
- प्रो. अरुण मोहन भारवि को उनके समग्र रचना कर्म और लेखन के लिए राम नाथ पाण्डेय सम्मान से अलंकृत किया जाएगा.
- डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी को भोजपुरी पत्रकारिता तथा पत्रकारिता शोध लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अशोक कुमार अवस्थी सम्मान प्रदान किया जाएगा.
यह सम्मान इसी वर्ष दिसंबर माह में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान दिया जाएगा.
"यह सम्मान केवल दो साहित्यकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बक्सर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और पूरे जिले का गौरव है."
भोजपुरी साहित्य मण्डल ने इस चयन के लिए जीवनोदय शिक्षा समिति के निदेशक प्रो. राम नारायण तिवारी और केंद्रीय प्रभारी श्री पवन बाबू के प्रति आभार व्यक्त किया है.










.png)









0 Comments