श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर की आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल ने हर राहगीर को अपनी ओर आकर्षित किया.

- एफसीआई गोदाम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दो दिनों तक गूंजती रही झाल-मृदंग की मधुर थाप
- मुख्य कार्यकर्ता बृज बिहारी समेत आयोजन समिति के सदस्यों की देखरेख में भव्य रूप से पूरा हुआ अनुष्ठान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के पांडेय पट्टी स्थित एफसीआई गोदाम के समीप हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय भव्य 'हरि नाम संकीर्तन' पूरे भक्ति और आस्था के माहौल में संपन्न हो गया. दो दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के कारण पूरा इलाका 'हरे राम, हरे कृष्ण' के मधुर जयघोष और झाल-मृदंग की थाप से गुंजायमान रहा.
इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. संकीर्तन की मधुर धुनों पर भक्त झूमते नजर आए. सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर की आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल ने हर राहगीर को अपनी ओर आकर्षित किया.
इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने में मुख्य कार्यकर्ता बृज बिहारी की अहम भूमिका रही. वहीं, आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों अमरनाथ पांडे, हिमालय कुमार, राज किशोर, राजकुमार और संजय चौबे ने पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली. इन सभी के सामूहिक प्रयास से यह संकीर्तन स्थानीय लोगों के लिए एक यादगार आध्यात्मिक उत्सव बन गया.







.png)










0 Comments