नियाजीपुर में गूंजेगा 'हरि नाम' का जयघोष, 30 नवंबर को भव्य अखंड संकीर्तन का आयोजन ..

आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें मंदिर के पुजारी धीरज पांडेय तथा अन्य ग्रामीण भी तन-मन से अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं.







               





• गोपालगंज के विधायक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत • वर्तमान सैनिक कमलेश पांडेय के नेतृत्व में जुटे मंदिर के पुजारी धीरज पांडेय व ग्रामीण

बक्सरटॉप न्यूज, बक्सर : आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल के बीच आगामी 30 नवंबर 2026 को भव्य अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान नियाजीपुर पांडेय के डेरा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में संपन्न होगा.

इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान सैनिक एवं युवा समाजसेवी कमलेश पांडेय द्वारा किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें मंदिर के पुजारी धीरज पांडेय तथा अन्य ग्रामीण भी तन-मन से अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं.

समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए गोपालगंज के वर्तमान विधायक एवं जनसेवक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. आयोजक कमलेश पांडेय ने क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की सादर अपील की है. कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9697251524 पर संपर्क किया जा सकता है.












Post a Comment

0 Comments