डुमरांव का प्रसिद्ध छठिया पोखर इस बार अपनी स्वच्छता और भव्य साज-सज्जा को लेकर खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है. महापर्व के अवसर पर पोखर की व्यापक साफ-सफाई के साथ-साथ बेहद आकर्षक सजावट की गई है.

- छठ महापर्व पर नगर परिषद की तैयारियों ने जीता लोगों का दिल, घाट पर दिख रही अनूठी रौनक.
- भाजपा नेता सोनू राय ने की सराहना, कम समय में बेहतर काम के लिए अधिकारियों को दी बधाई.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है. इसी कड़ी में डुमरांव का प्रसिद्ध छठिया पोखर इस बार अपनी स्वच्छता और भव्य साज-सज्जा को लेकर खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है. महापर्व के अवसर पर पोखर की व्यापक साफ-सफाई के साथ-साथ बेहद आकर्षक सजावट की गई है, जिससे पूरे घाट की रौनक देखते ही बन रही है.
छठिया पोखर की इस बदली हुई तस्वीर और बेहतरीन व्यवस्था की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है. भाजपा नेता सोनू राय ने नगर परिषद के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार नगर परिषद की ओर से पोखर को बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित ढंग से सजाया गया है.
उन्होंने आगे बताया कि बेहद कम समय मिलने के बावजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे और स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन ने अपनी टीम के साथ मिलकर बेहतरीन कार्य किया है. अधिकारियों की सक्रियता और बेहतर तालमेल का ही नतीजा है कि छठ घाट पर स्वच्छता और सुंदरता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.







.png)













0 Comments