बताया कि दीपोत्सव का यह भव्य कार्यक्रम 20 नवंबर की संध्या 4 बजे से प्रारंभ होगा, जहां असंख्य दीपों की कतारों से पूरा मंदिर परिसर और नगर का वातावरण भक्तिमय व प्रकाशमय हो उठेगा.

- भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में संध्या 4 बजे से होगा भव्य आयोजन
- श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने और अपने घर से आस्था का एक दीप लाने की विशेष अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी 20 नवंबर 2026 को देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर भगवान वामन की नगरी आस्था और प्रकाश के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है. भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान वामन मंदिर प्रांगण में 'दिव्य एवं भव्य दीपोत्सव' का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भगवान वामन चेतना मंच के मृत्युंजय तिवारी ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं को सपरिवार इस पावन उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का यह भव्य कार्यक्रम 20 नवंबर की संध्या 4 बजे से प्रारंभ होगा, जहां असंख्य दीपों की कतारों से पूरा मंदिर परिसर और नगर का वातावरण भक्तिमय व प्रकाशमय हो उठेगा.
इस आयोजन को जन-जन से जोड़ने के लिए मंच की ओर से एक अनूठी पहल की गई है. आयोजकों ने सभी लोगों से विशेष अपील की है कि वे उत्सव में शामिल होने के साथ-साथ अपने घर से भी आस्था का एक दीप लाकर मंदिर में प्रज्वलित करें. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सनातन संस्कृति की दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाना और भगवान वामन की नगरी को आलोकित करना है.
देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में जबरदस्त उमंग है. मंदिर प्रांगण में भक्ति, संस्कृति और प्रकाश के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.







.png)










0 Comments