स्थानीय युवाओं ने प्रकृति संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की. महापर्व की सुबह सिविल लाइन क्लब परिसर में युवाओं की टोली ने विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का सार्थक संदेश दिया.
- सिविल लाइन क्लब परिसर में सुबह-सवेरे रोपे गए छायादार व औषधीय पौधे,
- युवाओं ने ली नियमित देखभाल की शपथ
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जहां एक ओर पूरा शहर सूर्य उपासना और भक्ति के रंग में रंगा रहा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं ने प्रकृति संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की. महापर्व की सुबह सिविल लाइन क्लब परिसर में युवाओं की टोली ने विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का सार्थक संदेश दिया.
इस अभियान के तहत परिसर में जामुन, बरगद, पाकड़, आंवला, महोगनी, नीम, अशोक, गुलमोहर और अमलतास जैसे कई छायादार और औषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाए गए. पौधारोपण के साथ ही युवाओं ने इन पौधों के वृक्ष बनने तक इनकी नियमित सिंचाई और देखभाल करने का संकल्प भी लिया.
कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कहा कि छठ पूजा मूल रूप से प्रकृति और सूर्य देव की आराधना का महापर्व है. ऐसे पावन अवसर पर धरती को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता. युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की.
इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से प्रशांत सिंह उर्फ निक्कू एवं सिद्धार्थ सिंह उर्फ सन्नी सिंह (पिता- विनोद कुमार सिंह), गोलू पाठक (पिता- उमाशंकर पाठक), वैभव उपाध्याय (पिता- मनोज कुमार उपाध्याय), विनीत उपाध्याय (पिता- सरोज कुमार उपाध्याय) तथा सोनू पाठक (पिता- मुन्ना शंकर पाठक) सहित कई अन्य उत्साही युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.








.png)










0 Comments