न्यू फ्रेंड्स क्लब, अर्जुनपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं. शाम पांच बजे राजापुर उच्च विद्यालय, अर्जुनपुर के खेल मैदान में रावण दहन का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
- राजापुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शाम 5 बजे होगा रावण दहन, न्यू फ्रेंड्स क्लब ने की आयोजन की तैयारी
- क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने जनपदवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, हर साल हर्षोल्लास के साथ होता है आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज अर्जुनपुर में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. न्यू फ्रेंड्स क्लब, अर्जुनपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं. शाम पांच बजे राजापुर उच्च विद्यालय, अर्जुनपुर के खेल मैदान में रावण दहन का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
न्यू फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा. इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व का उत्सव मनाते हैं.
विजय कुमार मिश्र ने जनपदवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया.







.png)








0 Comments