दुर्गा पूजा पंडालों में शिवसेना का गौ सम्मान अभियान, 51 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य ..

इसके माध्यम से भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी. अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को सौंपने की योजना है.





                           





  • गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक, अभियान से जुड़ने की अपील
  • 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यों के प्रमुखों को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच शिवसेना बक्सर ने गौ संरक्षण और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर गौ सम्मान आवाहन अभियान चलाया. शिवसेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को अभियान की जानकारी दी. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान से जुड़े पर्चे वितरित कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने की अपील की गई.

देशभर में 51 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

शिवसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विशिष्ट संत समाज द्वारा संचालित इस अभियान के तहत देशभर में 51 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके माध्यम से भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी. अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को सौंपने की योजना है.

गौ संरक्षण के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन पर जोर

इस मौके पर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल नारायण सिंह ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की. वहीं, जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा कि बक्सर की धरती से गौहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न अभियानों के माध्यम से इस दिशा में अपना योगदान दे रहा है.

जिला उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहा कि गौहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवश्यक कदम उठाएगी.

अभियान के दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव मनीष मिश्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राय, जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर नाथ पाठक, जिला महासचिव आदित्य राज चौबे, जिला सचिव नंदलाल पाठक समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.












Post a Comment

0 Comments