श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की. समिति का कहना है कि चौसा स्टेशन से हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन जरूरी सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
![]() |
| मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते डॉ मनोज कुमार यादव |

- दोनों दिशाओं में पांच प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए धरना-प्रदर्शन
- कंप्यूटरीकृत आरक्षण, एसी रिटायरिंग रूम और डिलक्स शौचालय की भी मांग
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी है. शुक्रवार को स्टेशन परिसर में आंदोलन कर रहे समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन से श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की. समिति का कहना है कि चौसा स्टेशन से हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन जरूरी सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
पांच प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग
चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष और बक्सर के पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है. समिति की प्रमुख मांगों में ट्रेन संख्या 03287/03288 बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर का दोनों दिशाओं में ठहराव शामिल है. इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, मगध एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस को भी चौसा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव देने की मांग की गई है.
हाईमास्ट लाइट से आरक्षण सुविधा तक की मांग
समिति ने स्टेशन परिसर में हाईमास्ट लाइट, डिलक्स शौचालय, वातानुकूलित रिटायरिंग रूम और वाटर कूलर की व्यवस्था करने की मांग उठाई है. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली शुरू करने की मांग भी की गई है.
डॉ. मनोज कुमार यादव ने रेलवे प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से पहल करने की अपील की. उन्होंने क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आंदोलन में शामिल होकर यात्रियों की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया. समिति ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति जारी रखी जाएगी.
धरना-प्रदर्शन में विश्वजीत कुमार उपाध्याय, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, कैप्टन अशोक यादव, आनंद रावत, भरत पांडेय, रामलखन पाल, सुनील कुमार सिंह, अश्वनी कुमार वर्मा, उदय सर, विजय कुमार धूसिया, जगजीवन राम, मिरहमजा खान, रामप्रवेश राजभर, दीपक कुमार, अशोक राम, इम्तियाज रजक, अमित चौधरी, सुधीर कुमार मालाकार, रामचंद्र मालाकार, शिवशंकर राम और गोविंद खरवार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.





.png)









0 Comments