कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई. प्रतियोगिता में घोड़ों की गति और घुड़सवारों के कौशल ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया.

- हजारों दर्शकों की मौजूदगी में घुड़सवारों ने दिखाया दमखम, महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट ने कराया भव्य हॉर्स रेस
- दो दांत की रेस में पुतुल चौबे के घोड़े ने मारी बाजी, फाइनल मुकाबले में डब्लू राय का घोड़ा रहा अव्वल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : घोड़ों की तेज रफ्तार, घुड़सवारों का शानदार कौशल और हजारों दर्शकों का उत्साह. नियाजीपुर के पुराने अखाड़े में आयोजित भव्य घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में कुछ ऐसा ही रोमांच देखने को मिला. महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ हिस्सा लिया. मैदान में घोड़ों की टापों के बीच जीत के लिए जोरदार मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले घुड़सवार को फ्रिज, दूसरे स्थान पर रहने वाले को कूलर और तीसरे स्थान के विजेता को स्टैंड पंखा देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई. प्रतियोगिता में घोड़ों की गति और घुड़सवारों के कौशल ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किशुन बिहारी पाठक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेलों और घुड़सवारी की कला को बढ़ावा देना तथा समाज में आपसी भाईचारे और उत्साह की भावना को मजबूत करना है.
दो दांत की रेस में पुतुल चौबे के घोड़े ने हासिल किया पहला स्थान
दो दांत की घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में पुतुल चौबे के घोड़े ने पहला स्थान हासिल किया. इस घोड़े के सवार सरोज सिंह धमनिया, आरा के रहने वाले हैं. दूसरे स्थान पर डॉ. यादव के घोड़े ने जगह बनाई, जिसके सवार वीरेंद्र सिंह दुल्लापुर, बक्सर के निवासी हैं. वहीं, सैयद फरहान अहमद के घोड़े ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके सवार मेघु रानी कोठी, मोतिहारी के रहने वाले हैं.
फाइनल रेस में डब्लू राय के घोड़े ने मारी बाजी
फाइनल मुकाबले में डब्लू राय के घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. इस घोड़े के सवार दीपक यादव पीरो के निवासी हैं. विजेता को रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) देकर सम्मानित किया गया. दूसरे स्थान पर सैयद फरहान अहमद का घोड़ा रहा, जिसके सवार मेघु रानी कोठी, मोतिहारी के निवासी हैं. उन्हें एयर कूलर देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान पर बिट्टू यादव का घोड़ा रहा, जिसके सवार मनोज जी चक्रम, पटना के निवासी हैं. उन्हें स्टैंड पंखा प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल सम्राट के साथ अंकित यादव, प्रखंड प्रमुख नवानगर, अच्छे बार यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, छोटू मिश्रा, मुखिया केशवपुर, मुन्ना सिंह, राजपुर, सत्यनारायण पाठक, प्राथमिक शिक्षक, राजेश यादव और राजद नेता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
ट्रस्ट के सचिव राजेंद्र यादव सहित समिति के सदस्य कन्हैया पाठक, मार्कण्डेय पाठक, पंडित अभय कृष्ण पाठक, अरुण पाठक, नागेंद्र पाठक उर्फ डब्लू पाठक, सोनू पाठक, प्रभुनाथ पाठक, अभिषेक पाठक, राकेश पाठक, रोहित पाठक, सुरेश पाठक, अजीत यादव, साधु पाठक, मनीष कुमार पाठक, वीरेंद्र यादव, हीरा यादव, इकराम पाठक, संजय पाठक, नीरज पाठक, राहुल पाठक सहित कई ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे. समिति ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया.





.png)










0 Comments