आठ अक्टूबर को बाइक से अपने ससुराल कांट गांव आए थे. इसके करीब दो दिन बाद उनकी मौत की खबर सामने आई. ससुराल में उनका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना से परिजनों में मातम पसर गया. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

- ब्रह्मपुर के कांट गांव में हुई घटना, भोजपुर के जगदीशपुर में चलाते थे कपड़े की दुकान
- भाई ने आवेदन देकर जांच की मांग की, दो छोटे बेटों के सिर से उठा पिता का साया
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव में ससुराल आए 38 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शनिवार को उनका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दल्लुपुर गांव निवासी सुरेंद्र लाल के पुत्र मोहनलाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह जगदीशपुर में कपड़े की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.
दो दिन पहले बाइक से आए थे ससुराल
मिली जानकारी के अनुसार, मोहनलाल श्रीवास्तव आठ अक्टूबर को बाइक से अपने ससुराल कांट गांव आए थे. इसके करीब दो दिन बाद उनकी मौत की खबर सामने आई. ससुराल में उनका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना से परिजनों में मातम पसर गया. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मोहनलाल की शादी करीब नौ वर्ष पहले रिया कुमारी से हुई थी. उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र लगभग सात और पांच वर्ष बताई जा रही है. पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की जांच कराने की मांग की है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.




.png)








0 Comments