हर वर्ष की तरह इस बार भी नाथ बाबा स्थान पर विशेष सेवा एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. छठ घाट पर किसी श्रद्धालु को चोट लगने, दुर्घटना होने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

- दौरा, सूप और फलों का किया वितरण, तीन दिनों तक चलेगा अभियान
- नाथ बाबा स्थान पर लगेगा विशेष चिकित्सा शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेगी तत्काल स्वास्थ्य सुविधा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर किसी व्रती की पूजा सामग्री के अभाव में आस्था का संकल्प अधूरा न रहे, इसी उद्देश्य से साबित खिदमत फाउंडेशन ने सेवा अभियान शुरू किया है. संस्था की ओर से अस्पताल परिसर में निदेशक डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच दौरा, सूप और विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया. यह अभियान अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा. जरूरतमंद व्रतियों तक संस्था की टीम खुद पहुंचकर पूजा सामग्री उपलब्ध कराएगी.
इस मौके पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है. व्रतियों की सेवा करना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने जैसा है. इसी भावना के साथ संस्था ने पूजा सामग्री वितरण की पहल की है.
उन्होंने बताया कि इस अभियान में साबित खिदमत फाउंडेशन के सदस्य, अस्पताल के कर्मचारी और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. इलाके में जहां भी किसी छठ व्रती को पूजा सामग्री या अन्य जरूरी सामान की कमी की जानकारी मिलेगी, वहां टीम पहुंचकर यथासंभव मदद करेगी.
11 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा
डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नाथ बाबा स्थान पर विशेष सेवा एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. छठ घाट पर किसी श्रद्धालु को चोट लगने, दुर्घटना होने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि संस्था पिछले लगातार 11 वर्षों से छठ महापर्व के दौरान इस तरह की सेवा करती आ रही है.
गुरुवार को आयोजित वितरण अभियान में रीता, टिंकी, सुनीता, मंजू, संध्या, ज्योति एवं श्री भगवान को पूजा सामग्री और फल उपलब्ध कराए गए. इस पहल में कई दानदाताओं और सहयोगियों ने भी योगदान दिया.
मौके पर इस खान गौरव, कुसुम, तरन्नुम, नसीम, राहुल कुमार, लक्ष्मीना, अकबर, आबिदा, सोनम, अरुण कुमार, अरुण कुमार सिंह सहित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानवाधिकार टीम के सदस्य मौजूद रहे. अंत में डॉ. दिलशाद आलम एवं डॉ. मनीष ने क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों को महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.







.png)










0 Comments