नो-एंट्री के बाद बाइपास पर दौड़ रहे थे ट्रक, परिवहन विभाग ने एक साथ 51 पर कसा शिकंजा ..

निर्देश दिया है कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित नो-एंट्री नियमों का पूरी तरह पालन करें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाईपास और मुख्य मार्गों पर नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा.








               





- डीएवी मोड़ के पास विशेष जांच अभियान में 4.01 लाख रुपये का जुर्माना, भारी वाहनों में मची खलबली
- नो-एंट्री नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों और ट्रांसपोर्टरों को परिवहन विभाग की सख्त चेतावनी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए लागू नो-एंट्री नियमों की अनदेखी करना भारी वाहनों के चालकों को महंगा पड़ गया. गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन टीम ने डीएवी मोड़ स्थित नए बाईपास पर विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 ट्रकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की. इस दौरान कुल 4 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

दरअसल, निर्धारित नो-एंट्री अवधि समाप्त होने के बाद भी नए बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों का अवैध परिचालन किए जाने की शिकायतों और नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे ट्रकों को रोककर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई.

एक दिन में 51 ट्रकों पर कार्रवाई

12 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने एक-एक कर भारी वाहनों की जांच की. इस दौरान कुल 51 ट्रकों का चालान काटा गया. इन वाहनों पर कुल 4,01,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया. कार्रवाई से बाईपास मार्ग पर नियमों की अनदेखी कर परिचालन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.

नियम तोड़ने पर आगे भी होगी कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिया है कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित नो-एंट्री नियमों का पूरी तरह पालन करें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाईपास और मुख्य मार्गों पर नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और पकड़े जाने पर जुर्माना सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.












Post a Comment

0 Comments