वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन लाल के निधन पर अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी जताया दुख ..

कहा कि शिवपूजन बाबू के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और अभिभावक जैसा अपनापन हमेशा मिलता रहा. 88 वर्ष की आयु में उनका निधन एक अनुभवी, सरल और सम्मानित व्यक्तित्व का अवसान है. 





               






- डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा- शिवपूजन बाबू का निधन व्यक्तिगत और बक्सर जिले के लिए अपूरणीय क्षति
- अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय सहित अधिवक्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन लाल के निधन से जिले के न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से लेकर राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनके निधन को व्यक्तिगत और जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि शिवपूजन बाबू के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और अभिभावक जैसा अपनापन हमेशा मिलता रहा. 88 वर्ष की आयु में उनका निधन एक अनुभवी, सरल और सम्मानित व्यक्तित्व का अवसान है. उनके जाने से बक्सर जिले की न्यायिक एवं सामाजिक बिरादरी ने अपना एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है. उनका योगदान और मार्गदर्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा.

अधिवक्ता संघ ने भी जताया गहरा शोक

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ता संघ की ओर से भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है. संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि शिवपूजन लाल का जाना अधिवक्ता समाज के लिए बड़ी क्षति है. उनका लंबा अनुभव, सरल व्यवहार और न्यायिक क्षेत्र में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. बिहार प्रदेश युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा के संयोजन डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि शिवपूजन लाल जैसे सीनियर अधिवक्ता से आज के अधिवकताओं को सीख लेनी चाहिए. वे कोर्ट के अंदर हमेशा अपनी प्रखर आवाज से अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करते रहते थे. इनके निधन से अधिवक्ता समाज को काफी क्षति हुई है. अधिवक्ता ई.नितेश उपाध्याय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, रामलखन पाल, अधिवक्ता विनोद यादव ने भी शोक व्यक्त किया है.

डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की. वहीं, अधिवक्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.











Post a Comment

0 Comments