व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बक्सर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के संयुक्त हस्ताक्षर से विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है.

- चौसा, इटाढ़ी और गोलंबर की ओर से बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रमुख बाजारों और घाटों की ओर जाने वाले रास्ते सील
- रामरेखा घाट समेत अन्य घाटों पर कंट्रोल रूम और चेंजिंग रूम तैयार, रेल यात्रियों को घर से टिकट साथ लेकर निकलने का निर्देश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कार्तिक गंगा स्नान पर्व-2026 के अवसर पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बक्सर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के संयुक्त हस्ताक्षर से विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है.
नए निर्देशों के तहत 24 नवंबर 2026 को तड़के सुबह (रात्रि) 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शहर में विशेष यातायात व्यवस्था और 'नो एंट्री' प्रभावी रहेगी. इस अवधि के दौरान चौसा, इटाढ़ी और गोलंबर की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, मरीजों, एम्बुलेंस और अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस रोक से पूरी तरह मुक्त रखा गया है.
13 ड्रॉप गेट और मजिस्ट्रेटों की तैनाती
एसडीएम अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में शहर के भीड़भाड़ वाले और जाम की संभावना वाले स्थलों को चिन्हित कर वहां मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. बाहरी वाहनों को नियंत्रित करने के लिए शहर में 13 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. इसके अलावा रामरेखा घाट, पुलिस चौकी, ज्योति चौक और गोलंबर जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
इन मार्गों पर बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश
प्रशासन ने मुख्य बाजार और घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है:
- पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग: थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट (पी.पी. रोड पुराना सदर अस्पताल तक), मुनीम चौक-जमुना चौक-ठठेरी बाजार से थाना चौक, सिंडिकेट-जमुना चौक से थाना चौक और मठिया पुल से मुनीम चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
- आंशिक प्रतिबंध: ज्योति चौक से थाना चौक के बीच केवल दोपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी.
चारपहिया और सवारी वाहनों के लिए तय किए गए नए रूट
ज्योति चौक, आईटीआई, पीपी रोड और सारिमपुर की ओर से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए छोटे वाहनों और ई-रिक्शा/ऑटो का रूट डायवर्ट किया गया है:
| वाहन का प्रकार | निर्धारित वैकल्पिक मार्ग |
|---|---|
| चारपहिया वाहन | 1. गोलम्बर – बाईपास – ज्योति चौक – आई.टी.आई. रोड – मठिया मोड़ – दानी कुठिया 2. गोलम्बर – ज्योति चौक – अम्बेडकर चौक – इटाढ़ी रोड |
| ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा | 1. गोलम्बर – बाईपास – ज्योति चौक – स्टेशन 2. ज्योति चौक – आई.टी.आई. रोड – नाथ बाबा नहर के रास्ते – ज्योति चौक 3. ज्योति चौक – अम्बेडकर चौक – बाजार समिति – नई बाजार – मठिया मोड़ |
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं:
- बड़े और चारपहिया वाहन (ट्रैक्टर, पिकअप, बस आदि): हवाई अड्डा मैदान, आई.टी.आई. मैदान, बाजार समिति, गोलम्बर पार्किंग स्थल, इटाढ़ी गुमटी से पहले दक्षिण तरफ रेलवे मैदान, हेलीपैड, सिंडिकेट और सारिमपुर के पास खाली स्थल.
- छोटे वाहन (चारपहिया, तीनपहिया और बाइक): किला मैदान और किला मैदान के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
घाटों पर सुविधाएं और यात्रियों के लिए जरूरी अपील
मुख्य स्नान स्थल रामरेखा घाट सहित नाथ बाबा घाट और सती घाट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. नगर परिषद के सहयोग से घाटों पर कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं.
एसडीएम ने आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर न निकलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही, स्कूल प्रबंधन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही स्कूल बसों का संचालन करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को जांच के दौरान असुविधा से बचने के लिए घर से निकलते समय अपना रेलवे टिकट साथ रखने का निर्देश जारी किया गया है.








.png)










0 Comments