बक्सर के 6 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय पहुंचे, आज से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा ..

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बक्सर जिले के छह बाल वैज्ञानिक बेगूसराय पहुंच गए हैं. विद्यार्थी 31 अक्टूबर को बक्सर से रवाना हुए थे और आज 1 नवंबर को बेगूसराय पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी में हैं. राज्य स्तरीय आयोजन 1 से 3 नवंबर तक चलेगा.



               






  • राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय में आयोजन
  • विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिला राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बक्सर जिले के छह बाल वैज्ञानिक बेगूसराय पहुंच गए हैं. विद्यार्थी 31 अक्टूबर को बक्सर से रवाना हुए थे और आज 1 नवंबर को बेगूसराय पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी में हैं. राज्य स्तरीय आयोजन 1 से 3 नवंबर तक चलेगा.

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छह विद्यार्थियों में फाउंडेशन स्कूल, बक्सर के विकाश कुशवाहा, आस्तिक कुमार पाण्डे और आराध्या कुमारी शामिल हैं. इनके अलावा +2 उच्च विद्यालय, सोवों के राहुल कुमार, राज +2 उच्च विद्यालय, डुमरांव की नियासु कुमारी तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोजपुर कादिम की रानी कुमारी ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है.

अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिला मौका

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर की सूची के अनुसार चयनित सभी छह विद्यार्थियों, उनके विद्यालयों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं प्रोजेक्ट विषयों का विवरण इस प्रकार है:

  • नियासु कुमारी: राज +2 उच्च विद्यालय, डुमरांव (मार्गदर्शक शिक्षक: प्रमोद कुमार, विषय: केले के छिलके).
  • रानी कुमारी: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोजपुर कादिम (मार्गदर्शक शिक्षिका: रोहिणी पाठक, विषय: कॉर्न बैगरी).
  • राहुल कुमार: +2 उच्च विद्यालय, सोवों (मार्गदर्शक शिक्षक: धर्मेन्द्र कुमार रमण, विषय: Electronic Sweating process).
  • आस्तिक कुमार पाण्डेय: फाउंडेशन स्कूल, बक्सर (मार्गदर्शक शिक्षक: अमित कुमार, विषय: Alternate soil).
  • विकाश कुशवाहा: फाउंडेशन स्कूल, बक्सर (मार्गदर्शक शिक्षक: अमित कुमार, विषय: Acetylene Gas Stone).
  • आराध्या कुमारी: फाउंडेशन स्कूल, बक्सर (मार्गदर्शक शिक्षक: अमित कुमार, विषय: Edible Cutlery and biodegradable plastic).

वैज्ञानिक सोच और नवाचार को मिलेगा मंच

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा, प्रयोग और नए विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है. इस आयोजन में भागीदारी से बच्चों को दूसरे जिलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का मौका मिलेगा.

बक्सर के इन बाल वैज्ञानिकों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी जिले के लिए गौरव की बात है. अब सभी को उनके बेहतर प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है.










Post a Comment

0 Comments