चौसा में पिता के 75वें जन्मदिन पर पुत्र ने किया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन ..

कहा कि यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम है. अपने बड़ों को इस तरह सम्मान देना समाज में एक क्रांतिकारी चेतना को जन्म देगा. पिता को समर्पित इस तरह का सम्मान पीढ़ियों से अर्जित कहा कि यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम है. अपने बड़ों को इस तरह सम्मान देना समाज में एक क्रांतिकारी चेतना को जन्म देगा. 

 

टीटी






               




  • पिता के सम्मान में कवियों ने पढ़ीं कविताएं
  • समाज को दिया पीढ़ियों के संस्कार का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भोजपुरी साहित्य मंडल के बैनर तले चौसा में एक भव्य एवं गरिमामय कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. यह अनूठा साहित्यिक समारोह कांग्रेस के चौसा प्रखंड अध्यक्ष श्री राजा रमण पांडेय के निवास स्थान पर उनके पिता श्री शारदा रमण पांडेय के 75वें जन्मदिन के पावन अवसर पर संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी एवं हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार प्रो. डॉ. अरुण मोहन भारवि ने की, जबकि संचालन भोजपुरी साहित्य मंडल के महासचिव डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने किया. समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत स्वयं श्री शारदा रमण पांडेय ने किया.

पिता की महत्ता पर केंद्रित रहा काव्य पाठ

इस अवसर पर पिता के प्रति सम्मान व्यक्त कर समाज को एक सुखद और प्रेरक संदेश दिया गया. कवियों ने पिता के महत्व तथा परिवार एवं समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर केंद्रित अपनी रचनाओं का पाठ किया. डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने पिता की महत्ता को रेखांकित करते हुए अपनी कविता में कहा-

"पिता सिर्फ पिता नहीं होते, वे हमारी धमनियों में रक्त बनकर प्रवाहित होते हैं. हम निर्मित होते हैं उनके ही डी.एन.ए. से. हमारी चेतना पिता की चेतना है. हमारा संस्कार पीढ़ियों से अर्जित पिता जैसे अनेक पिताओं का संस्कार है. मैं पिता हूँ और पिता होना साधारण होना नहीं है. पिता उठाता है अपने कंधे पर घर-परिवार और समाज का बोझ. वह बरगद है, जहाँ सुस्ताता है सारा गाँव."

कवि धन्नुलाल प्रेमतुर ने पिता पर अपनी भावपूर्ण कविता का पाठ कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया. इसके अतिरिक्त कवि कुशध्वज सिंह मुन्ना, श्री संजय सागर, श्री शशिभूषण मिश्र, श्री रामाधार सिंह, श्री भगवान पांडेय, श्री नर्वदेश्वर उपाध्याय, श्री वशिष्ठ पांडेय, श्री अखिलेश चौबे एवं मो. राजिद तथा हास्य कवि हृदयानंद हेहर सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

बड़ों का सम्मान समाज में जगाता है नई चेतना: डॉ. भारवि

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. डॉ. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम है. अपने बड़ों को इस तरह सम्मान देना समाज में एक क्रांतिकारी चेतना को जन्म देगा. पिता को समर्पित इस तरह का सम्मान पीढ़ियों से अर्जित संस्कारों का प्रतिफल है. भोजपुरी साहित्य मंडल के संरक्षक श्री गणेश पांडेय ने कहा कि पिता का इस तरह का सम्मान हमेशा याद किया जाएगा.

गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में श्री कामेश्वर पांडेय, श्री कृष्ण चौबे, श्री बजरंगी मिश्रा, श्री शिवाकांत मिश्रा, डॉ. शशांक शेखर, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री अमरनाथ ओझा, श्री उमेश दुबे, श्री पिंटू दुबे एवं श्री राजा चौबे सहित अनेक चिंतक, समाजसेवी, पत्रकार और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि पिता के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों से हस्तांतरित होते संस्कारों का साहित्यिक उत्सव बन गया.












Post a Comment

0 Comments