बेटी की शादी का निमंत्रण देने बक्सर पहुंचे अनंत सिंह, ब्रह्मर्षि समाज ने जगह-जगह किया स्वागत ..

शहर में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया. उनके स्वागत के लिए सुबह से ही समर्थकों और समाज के लोगों की जुटान शुरू हो गई थी. इस दौरान छात्र नेता अविनाश कुमार ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया.





               





  • टोल प्लाजा से शुरू हुआ अभिनंदन का सिलसिला, बाइपास काली मंदिर और स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर में भी हुआ स्वागत
  • छात्र नेता अविनाश कुमार ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित, राजनीतिक सवालों पर बोले- बेटी की शादी में सभी आमंत्रित हैं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मोकामा विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने बक्सर पहुंचे. उनके आगमन पर ब्रह्मर्षि समाज की ओर से शहर में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया. उनके स्वागत के लिए सुबह से ही समर्थकों और समाज के लोगों की जुटान शुरू हो गई थी. इस दौरान छात्र नेता अविनाश कुमार ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया.

टोल प्लाजा से काली मंदिर तक हुआ स्वागत

अनंत सिंह का सबसे पहले बक्सर टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया. इसके बाद उनका काफिला बाइपास स्थित काली मंदिर पहुंचा, जहां लोगों ने उनका अभिनंदन किया. यहां से वे स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर पहुंचे और स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

डॉ. राकेश राय और जदयू नेता भाई जी मिश्र रहे मौजूद

इस मौके पर ब्रह्मर्षि समाज, बक्सर के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय, जदयू नेता भाई जी मिश्र, बबलू राय, गुड्डू राय, दीपक सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी, प्रेम राय, छात्र नेता अविनाश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया.

राजनीतिक सवालों पर शादी का दिया निमंत्रण

बक्सर आगमन के दौरान अनंत सिंह से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने राजनीतिक चर्चा से दूरी बनाए रखी. उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए बक्सर आए हैं. इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को शादी में शामिल होने का न्योता दिया. उनके इस दौरे को लेकर पूरे स्वागत कार्यक्रम में सामाजिक मेल-मिलाप और पारिवारिक निमंत्रण की चर्चा रही.











Post a Comment

0 Comments