घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया.
- विभिन्न गंगा घाटों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श की रही व्यवस्था.
- सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी व प्रदेश पदाधिकारी दिनेश जायसवाल की देखरेख में जुटे रहे सदस्य.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बक्सर के विभिन्न गंगा घाटों पर भक्ति और उल्लास के साथ-साथ मानव सेवा की भी एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली. घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया.
महापर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या से निपटने और व्रतियों व श्रद्धालुओं को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया. घाटों पर भक्तिमय माहौल के बीच सेवा भाव से जुटी टीम की यह पहल लोगों के बीच चर्चा और सराहना का केंद्र बनी रही.
इस सेवा अभियान में रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और रेडक्रॉस के प्रदेश पदाधिकारी दिनेश जायसवाल की सक्रिय उपस्थिति व नेतृत्व देखने को मिला. उनके साथ रेडक्रॉस के कई सदस्यों, पदाधिकारियों तथा स्थानीय आम नागरिकों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर अपना भरपूर सहयोग दिया, जिससे घाटों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी.








.png)











0 Comments