राजपुर में छठ महापर्व पर निकली भव्य झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने बिखेरी लोक आस्था की छटा ..

बच्चों व बच्चियों ने पारंपरिक पीले व नारंगी वस्त्रों में छठ व्रतियों का रूप धारण किया. सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप लिए बच्चों ने छठ घाट पर अर्घ्य देने की लोक परंपरा को बेहद जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया.







               




  • आई प्ले आई लर्न स्वीट किड्स केयर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुराने विद्यालय परिसर से थाना तक निकाली आकर्षक शोभायात्रा,
  • प्राचार्य, शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों का रहा विशेष योगदान 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राजपुर स्थित आई प्ले आई लर्न स्वीट किड्स केयर स्कूल की ओर से एक भव्य और आकर्षक झांकी निकाली गई. श्रद्धा, परंपरा, संस्कृति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस संबंध में जानकारी विद्यालय के संचालक योगेंद्र कुमार ने दी.

यह झांकी राजपुर के पुराने आई प्ले आई लर्न स्कूल परिसर से शुरु होकर मेन रोड होते हुए राजपुर थाना तक गई. पूरे रास्ते स्थानीय लोगों ने बच्चों के उत्साह और छठ महापर्व की इस सुंदर प्रस्तुति की खूब सराहना की.

कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. झांकी में हर्षित सिंह, मनीष कुमार और मंजीत कुमार सहित स्कूल के बच्चों व बच्चियों ने पारंपरिक पीले व नारंगी वस्त्रों में छठ व्रतियों का रूप धारण किया. सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप लिए बच्चों ने छठ घाट पर अर्घ्य देने की लोक परंपरा को बेहद जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया.

संचालक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर प्राचार्य पुष्पा देवी का भी काफी सहयोग रहा. इसके साथ ही झांकी के सुचारु संचालन और बच्चों के मार्गदर्शन में सहयोगी शिक्षक रितेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, सुनील सिंह, विजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय, काव्या सिंह, रचना कुमारी, निशा सिंह, गुड्डन सिंह, मुस्कान श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, महेंद्र राय और मनीष राय की अहम भूमिका रही.











Post a Comment

0 Comments