वीडियो : बक्सर में अब महज 2 घंटे में दूर होगी गंजेपन की समस्या, अंबेडकर चौक पर खुला 'कोहिनूर प्रोफेशनल सलोन एंड हेयर फिक्सिंग सेंटर' ..

ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार क्लिपिंग, टेपिंग या फिक्सिंग मेथड का चुनाव कर सकते हैं. क्लिपिंग और टेपिंग मेथड में ग्राहक घर पर ही खुद देखभाल कर सकते हैं, जबकि फिक्सिंग मेथड में महीने में एक बार सेंटर पर आकर सर्विसिंग करानी होती है.








               





  • बिना सर्जरी और बिना किसी साइड इफेक्ट के मिलेगा बिल्कुल नेचुरल लुक, महिला और पुरुष दोनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
  • बक्सर टॉप न्यूज़ का वीडियो देखकर आने वाले ग्राहकों को हेयर पैच की हर रेंज पर मिलेगी 20 प्रतिशत की विशेष छूट

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के अंबेडकर चौक स्थित एसबीआई एटीएम के सामने 'कोहिनूर प्रोफेशनल सलोन एंड हेयर फिक्सिंग सेंटर' की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन हुआ. चेयरमैन कमरुन निशा ने फीता काटकर इस नए सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया. सेंटर के संचालक मोहम्मद अजमल ने बताया कि नया बाजार में पीएनबी बैंक के पास वर्ष 2018 से उनकी पहली शाखा संचालित हो रही है और अब शहरवासियों की बढ़ती मांग व सुविधा को देखते हुए इस दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है. यह शाखा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी.

सेंटर की सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए संचालक मोहम्मद अजमल ने बताया कि यहां पुरुषों के बालों और त्वचा से जुड़े सभी प्रकार के आधुनिक कार्य किए जाते हैं. जिन लोगों के बाल झड़ चुके हैं या जो गंजेपन से परेशान हैं, उनके लिए यहां हेयर पैच और हेयर विग की विशेष सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए हेयर एक्सटेंशन, हेयर टॉपर, हेयर विग और हेयर पैच की पूरी रेंज मौजूद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हेयर पैच लगाने की पूरी प्रक्रिया में लगभग दो घंटे का समय लगता है और इसके बाद बाल इतने प्राकृतिक दिखते हैं कि पास बैठे व्यक्ति को भी इसका पता नहीं चल पाता.

रखरखाव और सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें किसी ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती और न ही खुजली या किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है. इसकी देखभाल सामान्य बालों की तरह ही आसानी से की जा सकती है. ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार क्लिपिंग, टेपिंग या फिक्सिंग मेथड का चुनाव कर सकते हैं. क्लिपिंग और टेपिंग मेथड में ग्राहक घर पर ही खुद देखभाल कर सकते हैं, जबकि फिक्सिंग मेथड में महीने में एक बार सेंटर पर आकर सर्विसिंग करानी होती है.

उद्घाटन के खास अवसर पर सेंटर की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई है. संचालक ने बताया कि 'बक्सर टॉप न्यूज़' का वीडियो देखकर आने वाले किसी भी ग्राहक को हेयर पैच की सभी रेंज पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी. उद्घाटन समारोह के मौके पर वार्ड पार्षद झब्बू राय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिड्डू मियां, ओम जी यादव, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद मकसूद बनारसी, जदयू नेता अशोक यादव, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर, मुकुल राय, नीतीश राय, मोहम्मद शमशेर, संचालक मोहम्मद अजमल और संतोष केशरी समेत कई लोग मौजूद रहे.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments