वीडियो : सदर अस्पताल में ICU न खुलने और रेफरल सिस्टम पर घिरे विधायक, अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई का दिया भरोसा ..

सड़क दुर्घटनाओं में लगातार मौतें हो रही हैं और मरीजों को रेफर किया जा रहा है. पूरे बिहार में 155 ICU खोलने की घोषणा हुई थी, जिनमें से 154 खुल चुके हैं, लेकिन बक्सर सदर अस्पताल का ICU अब तक चालू नहीं हो सका है.








               






  •  बिहार के 155 अस्पतालों में से 154 में खुला ICU, बक्सर अब भी वंचित होने पर पत्रकारों ने दागे तीखे सवाल.
  • ​ बिना बेड कन्फर्म हुए मरीजों को पटना रेफर करने पर विधानसभा में उठ चुका है मुद्दा, झोलाछाप डॉक्टरों पर सिविल सर्जन से बात करेंगे विधायक.

​बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने आए बक्सर विधायक आनंद मिश्रा को प्रेस वार्ता के दौरान जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. पत्रकारों ने आंकड़े पेश करते हुए सवाल उठाया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार मौतें हो रही हैं और मरीजों को रेफर किया जा रहा है. पूरे बिहार में 155 ICU खोलने की घोषणा हुई थी, जिनमें से 154 खुल चुके हैं, लेकिन बक्सर सदर अस्पताल का ICU अब तक चालू नहीं हो सका है.

​इस पर विधायक ने स्वीकार किया कि सदर अस्पताल में सुधार की काफी गुंजाइश है और दुर्भाग्यवश बक्सर इस सूची में पीछे रह गया है, लेकिन जल्द ही इसे चालू कराया जाएगा. रेफरल सिस्टम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था कि जब ट्रेन में बिना सीट कन्फर्म हुए टिकट नहीं मिलता, तो अस्पतालों में बिना बेड की उपलब्धता सुनिश्चित किए मरीजों को पटना क्यों रेफर किया जाता है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए नई रेफरल पॉलिसी पर काम शुरू किया है.

​वहीं, जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध नर्सिंग होम, झोलाछाप डॉक्टरों और ब्लड बैंक में जारी गुटबाजी के सवाल पर विधायक ने सख्त रुख अपनाने की बात कही. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आज ही सिविल सर्जन से बात कर अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और ब्लड बैंक के विवाद को स्वयं हस्तक्षेप कर जल्द सुलझाएंगे.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments