अचानक उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. घनी रात और सुनसान इलाका होने के कारण आसपास न तो कोई पेट्रोल पंप था और न ही कोई अन्य व्यक्ति नजर आ रहा था, जिससे दीपू काफी परेशान हो गए.

- रात करीब एक बजे बाइक का पेट्रोल खत्म होने से घबरा गए थे बड़का राजपुर निवासी दीपू सिंह
- एक कॉल पर पेट्रोल लेकर पहुंची सिमरी डायल 112 की टीम, खुद टंकी में तेल डालकर किया रवाना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अक्सर अपनी सख्त छवि के लिए जानी जाने वाली पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है. आधी रात को सुनसान सड़क पर बाइक का पेट्रोल खत्म होने से फंसे एक युवक के लिए सिमरी की डायल 112 पुलिस टीम किसी देवदूत से कम साबित नहीं हुई.
जानकारी के अनुसार, बड़का राजपुर निवासी दीपू सिंह गुरुवार की रात किसी काम से बाइक द्वारा लौट रहे थे. रात करीब एक बजे सुनसान रास्ते पर अचानक उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. घनी रात और सुनसान इलाका होने के कारण आसपास न तो कोई पेट्रोल पंप था और न ही कोई अन्य व्यक्ति नजर आ रहा था, जिससे दीपू काफी परेशान हो गए.
मुसीबत में घिरे दीपू सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी. सूचना मिलते ही सिमरी डायल 112 की पुलिस टीम ने बिना देर किए सक्रियता दिखाई. पुलिसकर्मी न केवल मौके पर पहुंचे, बल्कि अपने साथ पेट्रोल लेकर भी आए.
जवानों ने खुद युवक की बाइक में पेट्रोल डाला और उन्हें सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया. आधी रात को मिली पुलिस की इस अप्रत्याशित मदद से दीपू सिंह ने राहत की सांस ली. पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है.








.png)










0 Comments