पूर्वी भारत का 'गेटवे' बनेगा बक्सर, दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज होगा प्रस्तावित ..

अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए रेलवे के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगातों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली से गुवाहाटी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में बक्सर को एक प्रमुख स्टॉपेज के रूप में प्रस्तावित किया गया है.







               






  • ​अमृत भारत योजना के तहत 73 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण में संवरेगा बक्सर रेलवे स्टेशन.
  •  विधायक आनंद मिश्रा ने रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा- बिहार ही नहीं पूरे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है बक्सर.

​बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अपना जिला अब केवल बिहार का एक जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के प्रवेश द्वार (गेटवे) के रूप में विकसित होगा. विधायक आनंद मिश्रा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए रेलवे के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगातों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली से गुवाहाटी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में बक्सर को एक प्रमुख स्टॉपेज के रूप में प्रस्तावित किया गया है.

​विधायक ने जानकारी दी कि उत्तर भारत से बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम और पूरे पूर्वोत्तर (नॉर्थ-ईस्ट) में प्रवेश करने के लिए बक्सर सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है. इसी रणनीतिक महत्व को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष बक्सर का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद इसे बुलेट ट्रेन के स्टॉपेज के रूप में शामिल किया गया है.

​इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को भी गति मिली है. विधायक ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों में उचित फॉलो-अप न होने के कारण 130 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट लगभग ठप पड़ने की कगार पर था और इसे डाउनसाइज किया गया था. हालांकि, राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर प्रयास के बाद अब इसके प्रथम चरण का डीपीआर तैयार कर लिया गया है, जिस पर करीब 73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.












Post a Comment

0 Comments