देखा कि पोल पर लगे बिजली के तार गायब हैं. यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धनसोई थाना पुलिस और बिजली विभाग के कनीय अभियंता अजीत कुमार को दी.

- कृषि फीडर के 15 पोल से अज्ञात चोरों ने काटा तार, इलाके में सिंचाई पूरी तरह ठप
- धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली तार व ट्रांसफार्मर चोरी का सिलसिला लगातार जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कैथहर कला पंचायत के बावन बांध गांव का है. गांव के उत्तर महादलित टोला से पूरब खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए कृषि फीडर के करीब 15 पोल से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार चोरी कर लिए.
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने खेत घूमने पहुंचे, तो देखा कि पोल पर लगे बिजली के तार गायब हैं. यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धनसोई थाना पुलिस और बिजली विभाग के कनीय अभियंता अजीत कुमार को दी.
बताया जा रहा है कि धनसोई थाना क्षेत्र में लगातार बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है. इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और किसान परेशान हैं.
इस घटना से नाराज पंचायत के बीडीसी राजू पासवान, बबलू राय, राजेन्द्र उपाध्याय, राजू पांडेय, रामेश राय समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि तार चोरी होने से खेतों की सिंचाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है. इस संबंध में जब धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि इस चोरी के मामले में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है.








.png)










0 Comments