तलाशी के दौरान घर से गांजे और नकदी के साथ-साथ पुड़िया तैयार करने वाली सामग्री भी बरामद हुई है. इससे साफ है कि मौके से ही नशे की सप्लाई का नेटवर्क चलाया जा रहा था.
![]() |
| प्रतीकात्मक (AI) तस्वीर |
- जासो गांव में मैरेज हॉल के सामने चल रहा था नशे का अवैध धंधा, 410 ग्राम गांजा और 2,935 रुपये नकद बरामद.
- पुड़िया बनाने का सामान भी मिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नशे के सौदागरों के खिलाफ बक्सर पुलिस की मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने जासो गांव में एक घर पर छापेमारी कर 410 ग्राम गांजा और 2,935 रुपये नकद के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि अपराधी तक पहुंचने का सुराग पुलिस को 'मानस पोर्टल' के जरिए मिला था.
मैरेज हॉल के सामने चल रहा था खेल पुलिस को मानस पोर्टल पर गोपनीय सूचना मिली थी कि जासो गांव स्थित एक मैरेज हॉल के ठीक सामने वाले घर से अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पहले इसका सत्यापन किया और फिर घेराबंदी कर दबिश दी. तलाशी के दौरान घर से गांजे और नकदी के साथ-साथ पुड़िया तैयार करने वाली सामग्री भी बरामद हुई है. इससे साफ है कि मौके से ही नशे की सप्लाई का नेटवर्क चलाया जा रहा था.
आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार किए गए धंधेबाज की पहचान जासो निवासी संतोष राम उर्फ मुन्ना राम के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ शैलेश कुमार के रूप में हुई है. एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.








.png)










0 Comments