वीडियो : अचानक धड़कन रुक जाए तो कैसे बचाएं जान? बक्सर में 50 लोगों ने सीखे सीपीआर के जीवनरक्षक गुर ..

बताया कि सीपीआर की सबसे ज्यादा जरूरत 'कार्डियक अरेस्ट' यानी अचानक हृदय की गति रुकने पर पड़ती है. डॉ. आलम ने कहा, "सीपीआर की जानकारी सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए. 








               




  • साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
  • डॉ. दिलशाद आलम ने हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का फर्क समझाया, हर महीने चलेगा अभियान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : घर, सफर या किसी सार्वजनिक स्थान पर अगर किसी व्यक्ति की अचानक धड़कन रुक जाए, तो शुरुआती कुछ मिनट बेहद कीमती होते हैं. ऐसे नाजुक वक्त में सही समय पर दी गई 'सीपीआर' (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक किसी की डूबती सांसों को वापस लौटा सकती है.

इसी जीवनरक्षक तकनीक के प्रति लोगों को जागरूक और सक्षम बनाने के लिए शुक्रवार को चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल में विशेष सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में हुए इस शिविर में अस्पताल के करीब 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और आपात स्थिति से निपटने का व्यावहारिक तरीका सीखा.

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने प्रतिभागियों को बेहद सरल भाषा में समझाया कि आमतौर पर लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं. उन्होंने बताया कि सीपीआर की सबसे ज्यादा जरूरत 'कार्डियक अरेस्ट' यानी अचानक हृदय की गति रुकने पर पड़ती है. डॉ. आलम ने कहा, "सीपीआर की जानकारी सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए. सही समय पर उठाया गया एक छोटा-सा कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है."

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस जीवनरक्षक अभियान को अब हर महीने आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग आपात परिस्थितियों में किसी की मदद करने के लिए तैयार हो सकें.

शिविर में डॉ. मनीष कुमार और डॉ. उज्ज्वल भी मौजूद रहे. प्रशिक्षण लेने वालों में चिंता, कृष्णा, बलेश्वर, सनी, सुंदरवास, शांति, रेनू, अफसाना और इंद्रासन सहित संस्थान के कई अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में सभी से यह अपील की गई कि वे इस जरूरी जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी जरूर पहुंचाएं.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments