निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत, दीवार गिरने से बिगड़ा था संतुलन ..

अपने दो बेटों के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिस व्यक्ति के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी, उसके असमय चले जाने से घर का सहारा छिन गया. 





               





  • जासो में सिकरौल निवासी पुष्कर राय के नए मकान में चल रहा था निर्माण कार्य, हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की गई जान
  • दो बेटों के साथ मजदूरी कर चलाते थे परिवार, नदांव गांव में मौत की खबर पहुंचते ही मचा कोहराम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जासो गांव में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान छत से गिरकर 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब छत पर काम करते हुए अचानक मकान की एक दीवार दूसरी तरफ गिर गई. इससे मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे. गंभीर रूप से घायल मजदूर को साथी आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान नदांव गांव निवासी स्व. देवमुनि राम के पुत्र रामाशीष राम के रूप में हुई है. जासो गांव में सिकरौल निवासी पुष्कर राय का नया मकान बन रहा है. शनिवार की सुबह रामाशीष अपने एक बेटे और अन्य मजदूरों के साथ इसी मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे. वह छत पर काम में जुटे थे. इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक दूसरी तरफ गिर गई. इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरे. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. साथ काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

दो बेटों के साथ करते थे मजदूरी, परिवार का छिना सहारा

रामाशीष राम अपने दो बेटों के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिस व्यक्ति के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी, उसके असमय चले जाने से घर का सहारा छिन गया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है.











Post a Comment

0 Comments