तलाशी के दौरान जब काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए. पुलिस के अनुसार, किराना दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री की जा रही थी.
बोगसा गांव में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिलाएं भी हिरासत में ली गईं
किराना दुकान में गांजा देखकर हैरान रह गए ग्रामीण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बाहर से किराने की दुकान, लेकिन अंदर चल रहा था गांजे का कारोबार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोगसा गांव में पुलिस की छापेमारी के दौरान इस अवैध धंधे का खुलासा हुआ. पुलिस ने किराना दुकान की तलाशी ली तो काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया एक किलो गांजा बरामद हुआ. मामले में दुकानदार अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, जिस घर में गांजा छिपाकर रखा गया था, वहां से दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया.
पुलिस की छापेमारी के दौरान गांव में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई. लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किराना दुकान में पुलिस किस चीज की तलाश कर रही है. तलाशी के दौरान जब काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए. पुलिस के अनुसार, किराना दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री की जा रही थी. बरामद गांजे को थाने लाकर वजन कराया गया तो वह एक किलोग्राम निकला.
गिरफ्तार दुकानदार को भेजा गया जेल, अन्य की तलाश
मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि मामले में अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं, मामले में दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि गांजे के इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अवैध नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दुकानदार अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
गौरतलब है कि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 27 नवंबर तक जारी रहेगा. ऐसे में किराना दुकान की आड़ में गांजे का कारोबार पकड़े जाने की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.







.png)








0 Comments