कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी भाईचारे का त्योहार है. इसकी वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के लोग त्योहार में शामिल हों और किसी के चेहरे पर मायूसी न रहे.

- मेहनतकश हाथों का बढ़ाया सम्मान, कहा- इनके बिना स्वच्छ और सुंदर नगर की कल्पना अधूरी
- चौसा नगर पंचायत में कार्यरत कर्मियों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया वितरण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दीपावली की खुशियां सिर्फ रोशनी और सजावट तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इसी सोच के साथ चौसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने अनूठी पहल की. उन्होंने दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मियों और अन्य मजदूरों के बीच मिठाइयां बांटकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की.
इस मौके पर मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी भाईचारे का त्योहार है. इसकी वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के लोग त्योहार में शामिल हों और किसी के चेहरे पर मायूसी न रहे. उन्होंने कहा कि नगर की साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सफाईकर्मियों एवं मजदूरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि ये कर्मी दिन-रात मेहनत कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं. उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है. त्योहार के मौके पर उनके बीच मिठाइयां बांटना और उनका उत्साह बढ़ाना एक छोटा सा प्रयास है. समाज और नगर के विकास में श्रमिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
इस पहल से सफाईकर्मियों और मजदूरों के चेहरे भी खिल उठे. मिठाई पाकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.






.png)








0 Comments