अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद अहिरौली स्थित अहिल्या धाम मंदिर, चरित्रवन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और बड़का नुआंव स्थित अंजनी सरोवर सहित पंचकोशी के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया गया.

- 11 हजार वोल्ट के तारों की स्थिति देखने के निर्देश
- पेय जल सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पंचकोशी मेला के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को सदर विधायक आनंद मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के विभिन्न तीर्थ स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. निरीक्षण की शुरुआत पूर्वाह्न में प्रणव चटर्जी महाविद्यालय से हुई.
इसके बाद पाण्डेपट्टी रेलवे गुमटी से पीसी कॉलेज तक रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तारों का जायजा लिया गया. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद अहिरौली स्थित अहिल्या धाम मंदिर, चरित्रवन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और बड़का नुआंव स्थित अंजनी सरोवर सहित पंचकोशी के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया गया.
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं. श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. साथ ही परिक्रमा मार्गों की मरम्मत समय से पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
विधायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचकोशी मेला बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है. निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीएसपी मुख्यालय और औद्योगिक थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.







.png)











0 Comments