युवाओं ने रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया और स्वस्थ नागरिकों से संकट की घड़ी में आगे आकर रक्तदान करने की अपील की. संस्था की इस रचनात्मक पहल की शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की.
- निःशुल्क चाय-दातुन स्टॉल लगाकर आमजन को दिया मानव सेवा और स्वास्थ्य का संदेश
- युवाओं की अनूठी पहल का राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने बढ़-चढ़कर बढ़ाया हौसला
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मानवता और जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जिले की सक्रिय सामाजिक संस्था 'ब्लड बक्सर' की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान संस्था के युवाओं ने आम राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए निःशुल्क चाय और दातुन का स्टॉल लगाया. देसी परंपरा और स्वास्थ्य के संदेश के साथ-साथ चाय की चुस्कियों के बीच लोगों को रक्तदान के महादान के प्रति जागरूक किया गया.
कार्यक्रम के दौरान 'ब्लड बक्सर' के सदस्यों ने स्टॉल पर आने वाले लोगों से संवाद करते हुए बताया कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है. आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद और जिंदगी से जूझ रहे मरीज को नया जीवन दे सकता है. युवाओं ने रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया और स्वस्थ नागरिकों से संकट की घड़ी में आगे आकर रक्तदान करने की अपील की. संस्था की इस रचनात्मक पहल की शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की.
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया. मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, सुन्नी वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष शोहराब कुरैशी, जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलशाद हुसैन, छात्र राजद के आशीष चौरसिया और रक्तवीर नसीम नायक विशेष रूप से मौजूद रहे.
इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में प्रियेश, आदिल खान, सदाब आलम, सैफ अंसारी, सैफ आलम, अमन अली, आमिर अंसारी समेत जिले के तमाम समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि 'ब्लड बक्सर' की यह पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है और इससे प्रेरित होकर अधिक से अधिक युवा रक्तदान के लिए आगे आएंगे.








.png)












0 Comments