पिछले 36 वर्षों से मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिकोत्सव मनाया जाता रहा है. श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि ब्रह्मबाबा के दरबार में सच्चे मन से मत्था टेकने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

- 26 अक्टूबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, 27 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
- विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय होंगे मुख्य अतिथि, कमलबास कुंवर, अरविंद सिंह अभियंता और प्रभुनाथ तिवारी देंगे प्रस्तुति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सिमरी प्रखंड के छोटका सिघनपुरा गांव में श्री गंगाधारी ब्रह्मबाबा मंदिर का 36वां वार्षिकोत्सव 26 और 27 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस मौके पर 26 अक्टूबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जबकि 27 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह है.
36 साल से निभाई जा रही परंपरा
आयोजन समिति के अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा और सचिव अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री गंगाधारी ब्रह्मबाबा के प्रति गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की गहरी आस्था है. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 36 वर्षों से मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिकोत्सव मनाया जाता रहा है. श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि ब्रह्मबाबा के दरबार में सच्चे मन से मत्था टेकने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ब्रह्मबाबा से जुड़ी आस्था और चमत्कारों की चर्चाएं भी इलाके में होती रहती हैं.
भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति, भंडारे में जुटेंगे श्रद्धालु
वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की नारदी विधा के चर्चित कलाकार कमलबास कुंवर, अरविंद सिंह अभियंता और प्रभुनाथ तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं, अखंड हरिकीर्तन में बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कीर्तन गायक भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बनाएंगे. 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रह्मबाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, सचिव अनुज कुमार मिश्र, बंधन मिश्रा, विनोद मिश्रा, शशि बावला, श्रीराम मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, मंटू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, चिंटू मिश्रा, नारद मिश्रा, सोनू मिश्रा, बड़क मिश्रा, पंकज मिश्रा, हरेन्द्र मिश्रा और बीरेन्द्र मिश्रा सहित कई युवा जुटे हुए हैं.





.png)








0 Comments