जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया. बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लोगों ने श्रमदान कर जरूरतमंदों की मदद की और संस्थान की पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल की लोगों ने की सराहना, श्रमदान के साथ खाद्य सामग्री देकर किया सहयोग
- 18 अक्टूबर को फिर बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में होगा भोजन वितरण, आम लोगों से सहयोग की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प के साथ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को 79वें सप्ताह भी गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया. बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लोगों ने श्रमदान कर जरूरतमंदों की मदद की और संस्थान की पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अभिभावक मदन मोहन वर्मा, हाफी इमरान शम्शी, अधिवक्ता अकरम और गुंजन सिंह ने किया. इस दौरान महाभारत क्लासेज के निदेशक आदित्य विद्यार्थी, चंदू सिंह, शिक्षक अजित कुमार (बालाजी), दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर और शिक्षक अर्जुन कुमार ने श्रमदान किया. उन्होंने कहा कि संस्थान जिस तरह लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है, वह सराहनीय है. ऐसे कार्यों में आम लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए.
सहयोग से और बेहतर होगी सेवा की पहल
संस्थान की मार्गदर्शन टीम के सदस्य चंदन उपाध्याय और दीनानाथ जी ने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके पास कोई सुझाव हो या वे किसी तरह का सहयोग करना चाहते हों, तो संस्थान से संपर्क कर सकते हैं. शिक्षक टीके सर, ओम जी तिवारी, मनीष चौबे और अनुराग चौबे ने भी इस सेवा कार्य को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया.
भोजन बैंक को आर्थिक और खाद्य सामग्री के रूप में सहयोग देने वालों में शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यापुर), रमेश सिंह, रमेश वर्मा, राजेश वर्मा (सोनवर्षा), अरुण ओझा, मदन मोहन वर्मा, विकास गुप्ता पाठक और रौशन वर्मा शामिल रहे. संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) और मार्गदर्शन टीम के भुवाली वर्मा ने श्रमदान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.
गौ ग्रास देकर की गई गोसेवा, अगले रविवार फिर होगा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान बब्लू, प्रीतम और चंदू सिंह ने भोजन बैंक की टीम के साथ गौ ग्रास खिलाकर गोसेवा भी की. अंत में शिक्षक बालाजी ने भोजन बैंक के नियमित संचालन में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया.
मार्गदर्शन टीम के सदस्य टीके सर ने बताया कि आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे फिर से बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें.
संपर्क सूत्र: 9122198492, 7979739534.




.png)









0 Comments