पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

- चिरैयाटांड़ मोड़ के पास हुआ हादसा, पत्नी भी हैं शिक्षिका; परिवार में मचा कोहराम
- शिक्षक समुदाय तथा स्थानीय स्तर पर भी शोक का माहौल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विद्यालय में ड्यूटी करने के लिए स्कूटी से निकले शिक्षक की रास्ते में ही दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. धनसोई थाना क्षेत्र के धनसोई-इटाढ़ी मार्ग पर चिरैयाटांड़ मोड़ के समीप शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक बीरेंद्र कुमार रजक की जान चली गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतक बीरेंद्र कुमार रजक चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव के निवासी थे. फिलहाल वे बक्सर जिला मुख्यालय के मित्रलोक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे. बताया जाता है कि शुक्रवार को वे स्कूटी से विद्यालय में ड्यूटी करने जा रहे थे. इसी दौरान चिरैयाटांड़ मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौत हो गई.
पति की मौत से पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
बीरेंद्र कुमार रजक की पत्नी भी शिक्षिका हैं. पति की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिस घर से शिक्षक रोजी-रोटी और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए निकले थे, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया. परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. एक शिक्षक की असमय मौत से शिक्षक समुदाय तथा स्थानीय स्तर पर भी शोक का माहौल है.





.png)








0 Comments