सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक उपस्थित रहकर शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन करेंगे. इस दौरान लाइसेंसधारी द्वारा एक वर्ष में खरीदे गए कारतूसों का पूरा ब्योरा विहित प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा और पुस्तिका पर संयुक्त हस्ताक्षर कर थाने का डी.आर. नंबर अंकित किया जाएगा.
- 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुज्ञप्तिधारियों की परखी जाएगी शारीरिक सक्षमता, रिपोर्ट में दर्ज होगी फिटनेस की स्थिति
- अनुपस्थित रहने पर रद्द होगा शस्त्र लाइसेंस, 22 थानों में दो चरणों में मजिस्ट्रेट करेंगे हथियारों की पड़ताल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला प्रशासन ने शस्त्र नियमावली 2016 के तहत जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों और कारतूसों का वार्षिक भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी किया है. जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार, जिले के सभी 22 थानों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और थानाध्यक्षों की निगरानी में यह सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. हथियारों और कारतूसों के सफल सत्यापन के बाद ही लाइसेंस का नवीकरण वर्ष 2027 से 2031 तक के लिए किया जा सकेगा.
दो चरणों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी जांच भौतिक सत्यापन का कार्य दो चरणों में निर्धारित किया गया है. पहला चरण 12 नवंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक और दूसरा चरण 25 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और थानाध्यक्ष संबंधित थानों पर सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक उपस्थित रहकर शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन करेंगे. इस दौरान लाइसेंसधारी द्वारा एक वर्ष में खरीदे गए कारतूसों का पूरा ब्योरा विहित प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा और पुस्तिका पर संयुक्त हस्ताक्षर कर थाने का डी.आर. नंबर अंकित किया जाएगा.
70 पार के लाइसेंसधारियों की फिटनेस पर विशेष नजर प्रशासन ने बुजुर्ग शस्त्र धारकों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुज्ञप्तिधारियों के थाने में उपस्थित होने पर अधिकारी उनकी शारीरिक स्थिति का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे. संबंधित व्यक्ति शस्त्र संचालन के योग्य हैं या नहीं, इसका स्पष्ट उल्लेख सत्यापन प्रतिवेदन के अभ्युक्ति कॉलम में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा.
सशरीर उपस्थिति अनिवार्य, अवहेलना पर होगी जब्ती सभी अनुज्ञप्तिधारियों को अपने मूल शस्त्र और अनुज्ञप्ति पुस्तिका के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित थाने में सदेह उपस्थित होना अनिवार्य है. आदेश की अवहेलना करने या सत्यापन न कराने वाले शस्त्र धारकों के विरुद्ध आयुध अधिनियम, 1959 की सुसंगत धाराओं के तहत लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही नेशनल डेटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (NDAL) सूची के मिलान के अलावा मृत अनुज्ञप्तिधारियों और नवीकरण के लिए प्रक्रियाधीन आवेदनों की भी जांच कर रिपोर्ट जिला शस्त्र शाखा को भेजी जाएगी. इसकी विस्तृत सूचना जिले की आधिकारिक वेबसाइट buxar.nic.in पर भी उपलब्ध कराई गई है.
देखें पूरी सूची







.png)












0 Comments