रंगोली के रंगों और मेहंदी की खुशबू से सजा ‘झिलमिल 2026’, नर्सिंग छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा ..

विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं. वहीं, मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया.






               







  • आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रंगों की खूबसूरती, मेहंदी की कलाकारी और विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘झिलमिल 2026’ को यादगार बना दिया. गुरुवार, 5 नवंबर को बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट, गोपालडेरा में आयोजित इस महोत्सव में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

‘झिलमिल 2026 – रंगों, रोशनी एवं खुशियों का संगम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही. विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं. वहीं, मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया.

पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए. इस दौरान विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया.

मौके पर संस्थान के निदेशक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है. कला, संस्कृति और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारती हैं. ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य, शिक्षकगण, अकादमिक, नॉन-अकादमिक एवं प्रशासनिक विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यार्थियों के उत्साह और सभी के सामूहिक प्रयास से ‘झिलमिल 2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. अंत में संस्थान परिवार ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.










Post a Comment

0 Comments