कहा कि पिछले 10 वर्षों से लटके इटाढ़ी और चौसा आरओबी का काम उनकी सरकार आने के बाद शुरू कराया गया, लेकिन जब इटाढ़ी आरओबी का काम खुला, तो पता चला कि पिछले एक दशक में इसके निर्माण का मानक (स्टैंडर्ड) काफी खराब रखा गया था.

- आरओबी (ROB) की गुणवत्ता में खामियों के चलते अब चल रहा है मरम्मत का कार्य
- विधायक आनंद मिश्र ने कहा - रेल मंत्री से वादा करके खुलवाया था बंद फाटक, विभाग के प्रधान सचिव से की है बात
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग और निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का संकट एक बार फिर बक्सर के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक आनंद मिश्र ने इस गंभीर मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की. प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने ध्यान दिलाया कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को केवल 6 महीने की अस्थायी राहत के तहत खोला गया है और यह अवधि समाप्त होने पर फाटक फिर से बंद हो सकता है, जबकि दूसरी ओर न तो आरओबी का काम तेजी से चल रहा है और न ही 319A सड़क का निर्माण गति पकड़ रहा है.
इस सवाल पर विधायक आनंद मिश्र ने स्वीकार किया कि यह विषय बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लटके इटाढ़ी और चौसा आरओबी का काम उनकी सरकार आने के बाद शुरू कराया गया, लेकिन जब इटाढ़ी आरओबी का काम खुला, तो पता चला कि पिछले एक दशक में इसके निर्माण का मानक (स्टैंडर्ड) काफी खराब रखा गया था. इसी कारण अब उसकी मरम्मत और सुधार का कार्य कराया जा रहा है.
विधायक ने बताया कि जब यह क्रॉसिंग बंद हुई थी, तो जनता को भारी प्रताड़ना और जाम का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के सुझाव और प्रयास से केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की थी. आमतौर पर रेलवे के नियमों के तहत एक बार बंद हो चुका समपार फाटक दोबारा नहीं खुलता, लेकिन जनता की परेशानी को देखते हुए रेल मंत्री ने इसे खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया.
निर्माण कार्य की धीमी गति पर विधायक ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही विभाग के प्रधान सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) पंकज पाल से इस संबंध में बात की है और एमडी के स्तर से इस पर त्वरित अपडेट लिया जा रहा है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "मैंने माननीय रेल मंत्री से खड़े होकर वादा किया था कि मैं फॉलो-अप करके इस आरओबी को पूरा करवाऊंगा. यदि जरूरत पड़ी, तो मैं खुद मौके पर खड़े रहकर इस काम को करवाऊंगा ताकि समय सीमा के भीतर ओवरब्रिज तैयार हो सके और जनता को दोबारा परेशानी न झेलनी पड़े."








.png)










0 Comments