बक्सर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान पर जिला कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दी गई मतदान निगरानी की जिम्मेदारी ..

भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पार्टी के अनुसार, उन्होंने मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के ​3. महंगी गाड़ी, सस्ती नीयत: लग्जरी कार से पहुंचे चोर, गांव से 11 बकरियां ले उड़े कार्यकर्ताओं को सजग और संगठित रहने का आह्वान किया.

बैठक के बाद बाहर निकलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य







               





  • जिला प्रभारी विश्वरंजन मोहंती ने समझाए वोट रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य और दायित्व
  • जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की अभियान को प्रखंड और जन-जन तक पहुंचाने की अपील 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार को गोलंबर स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह बैठक ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान और आगामी ‘वोट रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी.

बैठक को संबोधित करते हुए बक्सर जिला कांग्रेस के प्रभारी विश्वरंजन मोहंती ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वोट रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पार्टी के अनुसार, उन्होंने मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सजग और संगठित रहने का आह्वान किया.

इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने संगठन के सभी साथियों से मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस जनजागरूकता अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपील की. प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया.

बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित महिला जिला अध्यक्ष निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे (पप्पू दुबे), भोला ओझा, पवन कुमार, अजय कुमार ओझा, गणेश पांडेय, विनोद कुमार, विवेक पाठक, कमलेश पाठक और राजा तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.











Post a Comment

0 Comments