वीडियो : "नाली के ऊपर सड़क और खेतों में ढलाई" - नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल, विधायक ने कहा - "ऐसी इंजीनियरिंग समझ से परे" ..

कहा कि सड़क के स्तर पर ही नाली बना देने की इंजीनियरिंग उनकी समझ से भी परे है, क्योंकि पानी के बहाव के लिए नाली का गहरा होना आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की अनियमितताओं को चिन्हित कर सरकार के संज्ञान में ला रहे हैं.








               





  • ​हाईकोर्ट के निर्देशों की अनदेखी कर सड़क ऊंची बनाने से घरों में घुस रहा पानी, विधायक ने इंजीनियरिंग पर उठाए सवाल
  • ​सिंडिकेट से नेहरू नगर मार्ग में गिट्टी की जगह ईंट के रोड़े डालने के आरोप पर विधायक ने दिए स्थल निरीक्षण के निर्देश

​बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा विधायक आनंद मिश्र की प्रेस वार्ता में जोर-शोर से गूंजा. आरोप लगाया गया कि नगर परिषद द्वारा घनी आबादी वाले मोहल्लों को छोड़कर खेत-खलिहानों में सड़कें बनाई जा रही हैं. इसके अलावा, हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पुरानी सड़क और नालियों के ऊपर ही नई सड़क की ढलाई कर दी जा रही है, जिससे आम लोगों के घर सड़क से नीचे हो गए हैं.

​इस मुद्दे पर विधायक आनंद मिश्र ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क के स्तर पर ही नाली बना देने की इंजीनियरिंग उनकी समझ से भी परे है, क्योंकि पानी के बहाव के लिए नाली का गहरा होना आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की अनियमितताओं को चिन्हित कर सरकार के संज्ञान में ला रहे हैं और जो भी अपने निजी स्वार्थ के लिए गलत काम कर रहा है, उसकी जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी.

​प्रेस वार्ता के दौरान सिंडिकेट से नेहरू नगर (वैष्णवी ब्लॉक तक) बन रही नई सड़क में गिट्टी की जगह ईंट के रोड़े (भरो के रोड़े) इस्तेमाल किए जाने का मामला भी उठाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल प्रभाव से इस सड़क का स्थल निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments