सामाजिक कार्यकर्ता जय तिवारी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

इस अवसर पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.


 








               

  • राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • वेदशिरा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शोक संतप्त तिवारी परिवार को दी गई सांत्वना

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के वार्ड नंबर-13 के पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता जय तिवारी की माता श्रीमती अनुराधा देवी के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

श्रद्धांजलि सभा में नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय, भाजपा नेता सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता शादाब आलम के साथ-साथ शशि गुप्ता, राहुल यादव, दिलीप कुमार, श्याम प्रकाश सिंह, बिट्टू गुप्ता, सुमित मानसिंहका, मिथिलेश सिंह, संतोष उपाध्याय, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता माधुरी कुंअर, भाजपा नेता मिठाई सिंह और पूर्व रेल कर्मी वीरेंद्र ओझा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. सभी ने श्रीमती अनुराधा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

गौरतलब है कि श्रीमती अनुराधा देवी का बीते 16 नवम्बर को स्वर्गवास हो गया था. परिवारजनों द्वारा श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज तथा श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम वेदशिरा आश्रम में किया गया.

इस शोक की घड़ी में परिवार के सदस्य कुलभूषण तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर तिवारी, दिवाकर तिवारी, आशुतोष एवं समस्त तिवारी परिवार के साथ इन्दुशेखर तिवारी (बबलू तिवारी) और जय तिवारी मौजूद रहे.
















Post a Comment

0 Comments