कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलित करने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त प्रतीक है.
- मौके पर एसडीएम अविनाश कुमार और बीडीओ साधु शरण पाण्डेय भी रहे मौजूद, स्थानीय परिवारों से किया सीधा संवाद
- जिला प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में दीपोत्सव मनाने की जारी की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रकाश, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व दीपावली के अवसर पर बक्सर में एक आत्मीय पहल देखने को मिली. माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला रविवार को बक्सर प्रखंड के छोटका नुआव स्थित महादलित टोले पहुँचीं. वहाँ उन्होंने स्थानीय परिवारों के बीच पारंपरिक मिट्टी के दीप और मिठाइयों का वितरण कर पर्व की खुशियाँ साझा कीं. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधु शरण पाण्डेय भी मौजूद रहे, जिन्होंने बस्ती के लोगों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया.
टोले के परिवारों से सीधा संवाद करते हुए डीएम साहिला ने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलित करने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पर्व की सच्ची सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इसकी रोशनी और मिठास पहुँचे. प्रशासनिक अधिकारियों की इस आत्मीय उपस्थिति से स्थानीय निवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
जिला पदाधिकारी ने सभी जिलावासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने नागरिकों से सतर्कता बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि दीप और मोमबत्तियाँ हमेशा सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा उन्हें पर्दों, कपड़ों या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें. इसके साथ ही बिजली की सजावट में सुरक्षित उपकरणों और तारों का प्रयोग करें ताकि शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग के खतरे से बचा जा सके.
सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए प्रशासन ने अपील की कि बच्चों को अकेले पटाखे बिल्कुल न जलाने दें और आतिशबाजी हमेशा बड़ों की देखरेख में ही हो. घरों के अंदर या संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियों में पटाखे जलाने से बचें तथा पास में पानी व रेत की व्यवस्था अवश्य रखें. इसके अलावा बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, छोटे बच्चों और बेजुबान पशु-पक्षियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अत्यधिक ध्वनि व धुएँ वाले पटाखों से परहेज करने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया.
वीडियो :







.png)








0 Comments