आरोप है कि बारातियों ने युवकों के साथ मारपीट और स्थानीय लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोग भी जुट गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

- नई बाजार मठिया मोड़ के पास मारपीट में कई बाराती घायल, एक की हालत गंभीर
- सिर और पैर में गंभीर चोट लगने पर घायल को सदर अस्पताल से किया गया रेफर, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नई बाजार मठिया मोड़ के समीप रविवार की रात बारात में शामिल होना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ गया. मैरेज हॉल का रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसके बाद स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई बाराती घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव से एक बारात बक्सर आई थी. आरोप है कि बारात में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे. इसी दौरान नई बाजार मठिया मोड़ के पास उन्होंने दो स्थानीय युवकों से मैरेज हॉल का रास्ता पूछा. इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि बारातियों ने युवकों के साथ मारपीट और स्थानीय लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोग भी जुट गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.
इस घटना में बलिहार गांव निवासी परविंदर उर्फ करिया सिंह (45 वर्ष), पिता स्व. गजाधर सिंह और राजा सिंह, पिता मुना सिंह समेत कई लोग जख्मी हो गए. परविंदर उर्फ करिया सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिया सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद सोमवार को घायल बाराती शिकायत दर्ज कराने मुफस्सिल थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उसके आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)








0 Comments