लोक आस्था के महापर्व पर सेवा की मिसाल : पंचमुखी महावीर मंदिर के पास छठ व्रतियों को बांटे गए कलसूप, फल व प्रसाद ..

पूजन सामग्री प्राप्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और व्रती कार्यक्रम स्थल पर जुटे. आयोजकों ने कतारबद्ध तरीके से सभी व्रतियों को सम्मानपूर्वक सामग्री भेंट की और महापर्व की शुभकामनाएं दीं. 








               






  • भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर शनिवार को बक्सर नगर स्थित पंचमुखी महावीर जी मंदिर के समीप भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा व सहयोग के लिए भव्य पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची छठ व्रतियों के बीच कलसूप, विभिन्न प्रकार के फल और प्रसाद का वितरण किया गया.


पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल छठी मइया के गीतों और जयकारों से भक्तिमय बना रहा. पूजन सामग्री प्राप्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और व्रती कार्यक्रम स्थल पर जुटे. आयोजकों ने कतारबद्ध तरीके से सभी व्रतियों को सम्मानपूर्वक सामग्री भेंट की और महापर्व की शुभकामनाएं दीं.

इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भुवन, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय तथा बक्सर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी मौजूद रहे.

इसके अलावा अजय वर्मा, रोहित मिश्रा, बाल बच्चन पाठक, अश्विनी राय, अमरनाथ जयसवाल, सौरभ तिवारी, अभिनंदन सिंह, उमाशंकर राय, अंशु पांडेय, तारकेश्वर राय, सोनू सिंह, सुमन श्रीवास्तव, अनिल राणा, शिवजी चौधरी, पंकज उपाध्याय, सौरभ चौबे और महावीर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.











Post a Comment

0 Comments