कहा कि रामरेखा घाट तथा अन्य घाटों पर भी इस बार बेहतर इंतजाम किए गए हैं, हालांकि व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी समय में लगातार कार्य किया जाता रहेगा. विधायक ने बताया कि उन्होंने स्वयं जाकर घाट की व्यवस्था का जायजा लिया है.
- विधायक ने छठ व्रतियों को भेंट की पूजन सामग्री, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
- बोले- सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर घाटों व शहर में बेहतर इंतजाम, लाउडस्पीकर पर गूंज रहे छठ गीत
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर शनिवार को बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर पूजन सामग्री भेंट की. हालांकि, उन्होंने इसे वितरण मानने से साफ इनकार करते हुए कहा कि यह वितरण नहीं, बल्कि छठ पूजा में मेरी सहभागिता है. इस दौरान छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
इस मौके पर विधायक आनंद मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिशा-निर्देश में इस बार छठ महापर्व को लेकर पहले से और भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. पूरे नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिन पर बजते छठ के गीतों ने पूरे शहर के वातावरण को पूरी तरह छठमय बना दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि रामरेखा घाट तथा अन्य घाटों पर भी इस बार बेहतर इंतजाम किए गए हैं, हालांकि व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी समय में लगातार कार्य किया जाता रहेगा. विधायक ने बताया कि उन्होंने स्वयं जाकर घाट की व्यवस्था का जायजा लिया है और वे लगातार विभिन्न घाटों पर पहुंचकर तैयारियों को देखने का प्रयास कर रहे हैं.
विधायक ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और सभी के सहयोग के बिना इसे सफल नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने सभी से इसमें सहयोग करने और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ छठ पूजा को सफल बनाने का आह्वान किया. साथ ही कामना की कि छठी मैया और भगवान भास्कर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें.
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, केदारनाथ तिवारी, सेवानिवृत्त ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवजी खेमका, उमाशंकर राय, विकास मिश्र, मोनू कुमार, बिट्टू पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे.
वीडियो :








.png)










0 Comments