बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
- हथियार, जिंदा कारतूस और 16.20 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
- संगरॉव गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मारा छापा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में शराब तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संगरॉव गांव स्थित एक मुर्गी फार्म हाउस पर छापेमारी कर अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा है.
मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संगरॉव गांव के एक मुर्गी फार्म में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस की चारों तरफ से घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से स्थानीय निवासी हंसराज सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रामाश्रय सिंह को गिरफ्तार किया. जब फार्म हाउस और आरोपी की तलाशी ली गई, तो वहां से एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 16.20 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुट गई है.









.png)










0 Comments