‘बक्सर मशरूम उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड’ यहां ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से किया जा रहा है, जिसमें रसायनों का उपयोग न के बराबर होता है.
- सहकारी समिति से जुड़े जिले के 70 किसान, रोजाना हो रहा 15 से 20 किलो ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन
- अब साल भर उत्पादन के लिए एसी शेड की तैयारी; अचार, लड्डू और बिस्किट जैसे उत्पाद भी हो रहे तैयार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में इन दिनों पारंपरिक खेती से हटकर मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. इस बदलाव के केंद्र में बिहार सरकार द्वारा ‘किसानश्री’ सम्मान से नवाजे जा चुके किसान विनोद कुमार सिंह हैं. आज वे जिले के बड़े मशरूम उत्पादकों में गिने जाते हैं और लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी दे रहे हैं.
विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित ‘बक्सर मशरूम उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड’ यहां ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से किया जा रहा है, जिसमें रसायनों का उपयोग न के बराबर होता है. इससे अचार, भुजिया, लड्डू, नमकीन, बड़ी, बिस्किट, पापड़, ड्राई मशरूम और पाउडर जैसे विविध उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं. कम समय और कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली इस खेती से जिले के युवाओं और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी है. से जिले के लगभग 70 किसान जुड़ चुके हैं, जिन्हें मशरूम उत्पादन का सीधा लाभ मिल रहा है. फिलहाल प्रतिदिन 15 से 20 किलो ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है और उन्होंने सीधे तौर पर करीब 72 लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा है.
स्थानीय बाजार में मांग बढ़ने के बावजूद जिले में खपत पूरी नहीं हो पा रही है, जिसे देखते हुए अब बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना तैयार की गई है. अभी संसाधनों की कमी के कारण मुख्य रूप से ठंड के मौसम में ही उत्पादन हो पा रहा है, लेकिन सरकारी सहायता से एसी शेड के अंदर पूरे साल उत्पादन करने और बटन मशरूम की बिजाई को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है.
यहां ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से किया जा रहा है, जिसमें रसायनों का उपयोग न के बराबर होता है. इससे अचार, भुजिया, लड्डू, नमकीन, बड़ी, बिस्किट, पापड़, ड्राई मशरूम और पाउडर जैसे विविध उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं. कम समय और कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली इस खेती से जिले के युवाओं और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी है.










.png)










0 Comments