आर्या आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बक्सर का प्रतिनिधित्व करेंगी. राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आर्या को बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार एवं प्रस्तुति रखने का अवसर प्राप्त होगा.

- अब राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में करेंगी बक्सर जिले का प्रतिनिधित्व
- मुख्यमंत्री और राज्यपाल के समक्ष अपने विचार एवं विजन प्रस्तुत करने का मिलेगा गौरव
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले की होनहार युवा आर्या अनुपम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय 'विकसित भारत चैलेंज ट्रैक' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस शानदार सफलता के साथ ही उन्होंने पूरे जिले का मान बढ़ाया है.
शीर्ष नेतृत्व के सामने रखेंगी अपनी बात जिला स्तर पर मिली इस जीत के बाद अब आर्या आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बक्सर का प्रतिनिधित्व करेंगी. राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आर्या को बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार एवं प्रस्तुति रखने का अवसर प्राप्त होगा.
युवा नेतृत्व और नवाचार को बढ़ावा यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) तथा युवा एवं रोजगार कौशल विकास विभाग (बिहार सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मकता और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के प्रति सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है.
जिले के युवाओं में उत्साह आर्या की इस उपलब्धि को बक्सर के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है. उनकी इस सफलता पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है. अब सभी की निगाहें आगामी राज्य स्तरीय मुकाबले पर टिकी हैं.









.png)








0 Comments