वीडियो : फोरलेन पर दो बालू लदे ट्रेलरों की भीषण टक्कर, खाई में गिरे वाहन के केबिन में एक घंटे तक फंसा रहा चालक ..

तत्काल सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कृष्णा शर्मा महज 4 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुँच गए. उन्होंने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत व जोखिम के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.









  • आधी रात करीब 3 बजे हुआ हादसा, सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से नाजुक बनी हुई थी आजमगढ़ निवासी चालक की हालत
  • सूचना मिलते ही 4 मिनट में मौके पर पहुँचे सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा, प्रशासन के सहयोग से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में शनिवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे दो बालू लदे ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और उसका चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया. करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव निवासी अनिल सिंह कुशवाहा एक तिलक समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने इस भीषण दुर्घटना को देखा. हादसे के बाद खाई में गिरे ट्रेलर के अंदर फंसा चालक गंभीर रूप से घायल था और उसके सिर व पैर से लगातार खून बह रहा था.

अनिल सिंह कुशवाहा ने तत्काल सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कृष्णा शर्मा महज 4 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुँच गए. उन्होंने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत व जोखिम के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद बिना समय गंवाए एम्बुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल बक्सर पहुँचाया गया.

घायल चालक की पहचान पीयूष यादव (पिता जितेंद्र यादव), निवासी जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन आजमगढ़ से बक्सर के लिए रवाना हो चुके हैं. फिलहाल, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा अस्पताल में घायल युवक की देखरेख में जुटे हुए हैं.

इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कृष्णा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर आगे न बढ़ें, बल्कि तत्काल पुलिस, एम्बुलेंस और प्रशासन को सूचित करें तथा सुरक्षित तरीके से मदद के लिए आगे आएं.

वीडियो : 



















Post a Comment

0 Comments