छठ महापर्व पर मानवता की अनूठी मिसाल: स्व. दिनेश ओझा की स्मृति में शुरु हुई निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ..

कहा, "स्व. दिनेश ओझा ने अपना पूरा जीवन गांव और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था. उनकी स्मृति को जीवंत रखने और पंचायत के गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के उद्देश्य से छठी मैया के आशीर्वाद से यह सेवा शुरु की गई है."







               




  • बड़का सिंघनपुरा-पैगम्बरपुर पंचायत के जरूरतमंदों को 24 घंटे मिलेगी मुफ्त सुविधा, इमरजेंसी में पटना तक जा सकेंगे मरीज
  • समाजसेवी विमलेश ओझा उर्फ पप्पू ओझा के सौजन्य से हुई नेक पहल, पूरे इलाके में हो रही सराहना

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आस्था और लोकपर्व छठ के पावन अवसर पर बक्सर जिले की बड़का सिंघनपुरा-पैगम्बरपुर पंचायत में जनसेवा की एक ऐसी पहल हुई है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर रात-बिरात या इमरजेंसी के समय वाहन न मिल पाने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी गंभीर समस्या को दूर करने के लिए गांव के सम्मानित समाजसेवी स्मृतिशेष स्व. दिनेश ओझा जी की पुण्य स्मृति में पंचायत वासियों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सौगात दी गई है.

इस नेक कार्य का शुभारंभ पंचायत के समाजसेवी श्री विमलेश ओझा उर्फ पप्पू ओझा के सौजन्य से किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "स्व. दिनेश ओझा ने अपना पूरा जीवन गांव और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था. उनकी स्मृति को जीवंत रखने और पंचायत के गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के उद्देश्य से छठी मैया के आशीर्वाद से यह सेवा शुरु की गई है."

संकट की घड़ी में यह एम्बुलेंस सेवा पंचायत के परिवारों के लिए किसी जीवनदायिनी से कम नहीं होगी. इस व्यवस्था के तहत पंचायत का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति दिन या रात, 24 घंटे निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकेगा. इसके अलावा, गंभीर स्थिति या इमरजेंसी में मरीजों को न केवल बक्सर, बल्कि बेहतर इलाज के लिए आरा और पटना तक ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यह सेवा पूरी तरह से निःस्वार्थ जनसेवा को समर्पित है, जिसके लिए किसी भी मरीज या परिजन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

शुभारंभ के अवसर पर पंचायत के गणमान्य लोग, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने विमलेश ओझा उर्फ पप्पू ओझा के इस सराहनीय कदम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया.











Post a Comment

0 Comments